Wednesday, October 21st, 2026

भारतीय सेना के उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय से संवेदनशील ऑपरेशनल डेटा हुआ लीक 

उधमपुर
भारतीय सेना के उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय से संवेदनशील ऑपरेशनल डेटा लीक होने की खबर सामने आई है। इस मामले की जांच भी की जा रही है। इस जांच के दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़ा एक ड्रग रैकेट भी सामने आया है। शुरुआती जांच में तीन जवानों की कथित संलिप्तता की बात सामने आ रही है। द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जब उन तीन जवानों में से एक उधमपुर में था तो कथित तौर पर मुख्यालय में ऑपरेशनल डेटा तक उसकी पहुंच थी। बाकी के दो अन्य जवान अलग-अलग बटालियन से थे, और कहीं और तैनात थे। सूत्रों ने कहा कि तीन जवान एक दूसरे के संपर्क में हैं और योजना बना रहे हैं।
 
शुरुआत जांच में ये भी पता चला है कि ड्रग रैकेट में कम से कम से दो जवानों की भूमिका थी। खुफिया एजेंसियों की जांच में ये बात सामने आई है कि खरीददार और लेनादार बनकर दवा मार्ग के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया संचालकों ने कथित तौर पर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की है। बता दें कि 16 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग दो मेजर जनरलों के साथ-साथ जांच दल के सदस्य के रूप में जांच दल के पीठासीन अधिकारी हैं।

एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी, सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी लिंक के साथ शीली दवाओं के व्यापार की जांच के दौरान ऑपरेशनल डेटा लीक की बात सामने आई है। उत्तरी कमान से संबंधित कथित रूप से संवेदनशील ऑपरेशनल डेटा वाली जानकारी को एजेंसी ने एक पेन ड्राइव में इन्क्रिप्ट किया था।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर मिलिट्री इंटेलिजेंस को भी अलर्ट कर दिया गया और बताया गया है कि इसमें तीन जवानों की संलिप्तता है। मामले की आगे की जांच जारी है। बाकी इससे जुड़े कितने लोग हैं, उनका भी पता लगाया जा रहा है। दिल्ली के एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जांच से डेटा लीक से संबंधित सभी विवरण जल्द सामने आएंगे।

 

#भारतीय सेना

Source : Agency

पाठको की राय